हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 23 अगस्त को हजारीबाग पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय और एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में कटकमदाग और बरही थाना क्षेत्रों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अभियान के तहत करीब 500 युवक-युवतियों के साथ “रन फॉर नशा मुक्ति” और बाइक रैली निकाली गई। इस

दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया। रैली में युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बरही, पुलिस निरीक्षक बरही अंचल, थाना प्रभारी कटकमदाग सहित कई पुलिस अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

