AIMIM के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी जनाब अकिल अख्तर के निर्देशानुसार तथा पाकुड़ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद के नेतृत्व में कुमारपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास की स्थिति एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में आगामी दिनों में संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रफीक अहमद, मो. महाफिजुर रहमान, अहमदुल्लाह फाकरी एवं मौलवी प्रिंस साहेब ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विकास से जुड़े मुद्दों तथा जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली और जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता को अपने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने और जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। वक्ताओं ने कहा कि

क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पेयजल समेत विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है। जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। AIMIM कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि लगातार गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी और स्थानीय समस्याओं को समझने का प्रयास करेगी। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से अवगत कराने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। मौके पर जिला कार्यालय सचिव मोसाराफ हुसैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सादेक अली, नईम अख्तर, इंतखाब आलम, बल्ला शेख, इसमाइल शेख, सेलीम शेख, मासतारुल शेख सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं आम लोग मौजूद थे।

