पटना के गर्दनीबाग में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा अंदाज सामने आया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नारेबाजी के बजाय गाने का सहारा लिया। छात्रों ने ‘धोखेबाज मंत्री जी’ नाम से गीत गाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। छात्रों का यह गाना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र एक साथ गीत गाते हुए अपनी मांगों और सरकार से जुड़े सवालों को सामने रखते

नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं और सरकार से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। विरोध के इस अनोखे तरीके ने लोगों का ध्यान खींचा है। गर्दनीबाग में छात्रों के इस गीत के जरिए किए गए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

