पाकुड़ के हरिगंज गांव में AIMIM का जनसंपर्क अभियान तेज

पाकुड़ के हरिगंज गांव में AIMIM का जनसंपर्क अभियान तेज

पूर्व विधायक सह AIMIM के संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देशानुसार व पाकुड़ जिलाध्यक्ष शमसाद आलम के नेतृत्व में गांधाईपुर पंचायत के हरिगंज गांव में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत

करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शमसाद आलम ने कहा कि AIMIM का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझकर उचित मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ संगठन विस्तार में जुटने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पाकुड़ जिले के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।