कैमूर में शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों की ट्रेनिंग का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रशिक्षुओं के रहने-खाने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली। डीआईजी ने अधिकारियों से पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, अनुसंधान समेत अन्य विषयों की दी जा रही ट्रेनिंग की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने कैमूर साइबर थाने का निरीक्षण

किया। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े दर्ज और लंबित मामलों की समीक्षा की तथा अपराध की रोकथाम और अनुसंधान को लेकर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली। डीआईजी ने कहा कि कैमूर पुलिस साइबर अपराध के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, नए साइबर अपराध के तरीकों पर नजर रखने, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

