भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार, 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 19 और 20 अगस्त, जबकि झारखंड में 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में 24 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम और सक्रिय मॉनसून ट्रफ के कारण बारिश तेज होने की संभावना है। दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

