बरेली से बड़ी खबर है, जहां ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गाली-गलौज और नकारात्मक राजनीति से बचने की अपील की है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अब विरोध की राजनीति छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ अपने और अपने परिवार के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। मौलाना ने आरोप लगाया

कि पिछले करीब 10 वर्षों में समाजवादी पार्टी और कथित सेक्युलर दलों ने मुसलमानों को बीजेपी के खिलाफ लामबंद किया, जिसका राजनीतिक फायदा दूसरी पार्टियों को मिला, जबकि नुकसान मुसलमानों को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और विरोध के दौरान लाठियां और जेल मुसलमानों के हिस्से आईं। मौलाना ने अपील की कि मुसलमान सियासी दलों की रणनीति समझें और नई पीढ़ी के विकास पर ध्यान दें।

