पटना में दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव की एक जुबान फिसलने वाली गलती अब सियासी तंज का मुद्दा बन गई है। दरअसल, आरजेडी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी की जगह गलती से जीतन राम मांझी का नाम ले लिया। हालांकि, मौके पर लोगों के टोकने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधार ली। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। जैसे ही यह बात जीतन राम मांझी तक पहुंची, उन्होंने सोशल मीडिया पर तेजस्वी

यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल”। उन्होंने लिखा कि लगता है बाबू साहब का रात वाला नशा अभी उतरा नहीं था, इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। जीतन राम मांझी ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले वक्त में तेजस्वी जीते जी लालू यादव और राबड़ी देवी को भी श्रद्धांजलि दे सकते हैं। अब तेजस्वी की इस गलती पर जीतन राम मांझी का तंज बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

