एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी-बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से सामुदायिक विकास के तहत गर्रीकलां उच्च विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्ष अनिता दास ने किया। इस मौके पर अनिता दास ने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और उन्हें शिक्षा के नए स्तर को हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यालय परिसर में

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो ने पुस्तकालय की स्थापना के लिए एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी-बरवाडीह परियोजना का आभार जताया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

