स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल, पाकुड़ में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक संध्या में पाकुड़ पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बिना संवाद के प्रस्तुत किए गए इस नाटक में कलाकारों ने अभिनय, भाव-भंगिमा और नृत्य के जरिए देशभक्ति, भाईचारे, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रस्तुति में ‘ओ

देश मेरे’ गीत पर किया गया नृत्य खास आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क और रचनात्मक क्षमता का प्रमाण बताया। साथ ही कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करती है।

