हजारीबाग के पद्मा ओपी क्षेत्र के कुटीपीसी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने किराना दुकानों की आड़ में अवैध रूप से बीयर बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल बीयर बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पद्मा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी।

टीम ने कुटीपीसी गांव की दोनों किराना दुकानों पर छापेमारी कर बादल कुमार और उपेन्द्र कुमार को अवैध बीयर बेचते हुए पकड़ा। जब्त शराब में गुडफादर, गॉडफादर कैन बीयर और किंगफिशर बीयर की बोतलें और कैन शामिल हैं। मामले में बरही-पद्मा ओपी थाना कांड संख्या 289/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

