उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। समिति ने कुल 13 मामलों पर विचार किया, जिसमें चतुर्थ वर्ग के 2 और तृतीय वर्ग के 1 पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए जिला स्थापना कार्यालय में एक माह का प्रशिक्षण देने का निर्देश

दिया। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पत्राचार, कार्यालयीन कार्यों, टाइपिंग स्पीड और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक में सेवा संपुष्टि के 3 मामलों पर भी विचार हुआ, जिनमें एक सहायक प्रशासी, एक अनुसेवक और एक सहायक शामिल हैं। समिति ने सभी मामलों में नियमानुसार सेवा संपुष्टि की मंजूरी दी। उपायुक्त ने अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति और सेवा संपुष्टि के मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

