बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 6:45 बजे जलाभिषेक के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, अशोक धाम हाल्ट पर एक ही समय में दोनों तरफ से ट्रेनें आने के बाद कुछ युवकों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बिजली का पोल गिर गया और पोल में करंट

फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई। हालांकि प्रशासन के अनुसार उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी और तार भी कवर था। अफवाह के बाद श्रद्धालु भागने लगे और भगदड़ में कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

