भामाशाह पुरस्कार योजना के तहत कैमूर के अग्रणी व्यवसायी तरुण सिंह को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग मंत्री सह कैमूर जिला प्रभारी मंत्री संजय टाइगर और जिला प्रशासन ने व्यवसाय में बेहतर कार्य के लिए तरुण सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह दूसरी बार है जब तरुण सिंह को इस योजना के तहत प्रोत्साहित किया गया है।

तरुण सिंह ने बताया कि भामाशाह रोजगार योजना बिहार सरकार की एक अच्छी योजना है। इसके तहत व्यवसायियों को बेहतर प्रोत्साहन मिलता है। पहले उन्हें कर भुगतान में तीसरा स्थान मिला था, इस बार दूसरा स्थान मिला है।
उन्होंने कहा कि भामाशाह अपने समय के धनी और आदर्श व्यवसायी थे। उनकी पहचान से प्रेरित होकर आज पुरस्कार पाकर गर्व महसूस हो रहा है। तरुण सिंह ने लोगों से समय पर इनकम टैक्स भरने की अपील की ताकि सरकार का विश्वास बना रहे और देश, बिहार व जिले का विकास हो सके।

