मानस इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस |

मानस इंटरनेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस |

धनबाद। मानस इंटरनेशनल स्कूल की बाबूडीह और हाउसिंग कॉलोनी शाखाओं में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। दोनों शाखाओं में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बाबूडीह शाखा में ध्वजारोहण प्राचार्या रेखा उपाध्याय ने किया। हाउसिंग कॉलोनी शाखा में वरिष्ठ शिक्षिका मीता मैम, किरण मैम और उपप्राचार्या रीता ड्रोलिया ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न वेशभूषाओं में मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। स्वतंत्रता के महत्व और कर्तव्यों पर भाषण भी हुए। शिक्षकों ने देशप्रेम, अनुशासन और एकता का संदेश दिया।

डायरेक्टर राकेश कुमार और सह-संस्थापक सीमा सिन्हा ने शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या रेखा उपाध्याय ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, परिश्रम और देशभक्ति अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।