हजारीबाग। सितागढ़ा स्थित लोयोला स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन उप-प्राचार्या सिस्टर मरलिन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य रेव. डॉ. फ्र. रंजीत मरांडी द्वारा ध्वजारोहण से हुई। सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं का अनुशासित मार्च पास्ट हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में

बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और हिंदी-अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा विद्यालय गूंज उठा। प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता आसानी से नहीं मिली। हमें एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भाव अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण किया गया और “स्वच्छ और हरित भारत” का संकल्प लिया गया।

