मध्य प्रदेश के श्योपुर में विजयपुर बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के

बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच सिलेंडर फटने का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है।

