छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन की दिशा को भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दबाव में आज जांच कमेटी का गठन किया गया है और सरकार भी उनकी मांगों को सकारात्मक रूप से सुन रही है, लेकिन अभी पूरी तरह न्याय नहीं मिला है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आंदोलन शुरू हुए करीब 29-30 दिन हो चुके हैं और कुछ लोग अब इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वह इस पूरे

मामले से जुड़े सभी खुलासे करेंगे। उन्होंने निर्दोष छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन को किसी भी स्थिति में भटकने न दें। उन्होंने छात्रों से एकजुट रहने और आंदोलन को बचाने की अपील की। साथ ही कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, सभी छात्र एकजुट होकर अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई जारी रखें।

