हजारीबाग में ‘संस्कृति ज्ञान महा अभियान’ का शुभारंभ, 28 अगस्त तक चलेगा अभियान |

हजारीबाग में ‘संस्कृति ज्ञान महा अभियान’ का शुभारंभ, 28 अगस्त तक चलेगा अभियान |

हजारीबाग में ‘संस्कृति ज्ञान महा अभियान’ का शुभारंभ, 28 अगस्त तक चलेगा अभियान

हजारीबाग: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘संस्कृति ज्ञान महा अभियान’ का शुभारंभ 13 अगस्त 2026 को किया गया। यह अभियान 13 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक चलेगा।

विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि “हमारी संस्कृति हमारा गौरव, ज्ञान से उन्नति, संस्कार से समाज निर्माण एवं संस्कृति से राष्ट्र निर्माण” इस अभियान का प्रमुख संदेश है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत की जानकारी देकर उनमें नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहे।