हजारीबाग। पावन सावन और हरियाली तीज के शुभ अवसर पर आयोजित सावन महोत्सव में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शिरकत की और सभी के साथ मिलकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान रेलवे के पीठासीन पदाधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शेफाली गुप्ता ने वेस्टर्न रेलवे वूमेन्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता पांडे का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और

परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रेम, सौहार्द और खुशहाली का संदेश देता है। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सभी ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से परिवार और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

