मुर्शिदाबाद में 16 साल का इकबाल तालाब में बिताता है जिंदगी, इलाज की दरकार |

मुर्शिदाबाद में 16 साल का इकबाल तालाब में बिताता है जिंदगी, इलाज की दरकार |

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा से एक 16 साल के किशोर की दर्दनाक कहानी सामने आई है। इकबाल शेख पिछले करीब पांच साल से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में बिताने को मजबूर है। बताया जा रहा है कि इकबाल किसी शौक या रिकॉर्ड बनाने के लिए पानी में नहीं रहता, बल्कि उसके लिए यह दर्द से राहत पाने का एकमात्र रास्ता बन गया है।

इकबाल के मुताबिक, जैसे ही वह पानी से बाहर जमीन पर आता है, उसके शरीर में तेज और असहनीय जलन शुरू हो जाती है। वहीं पानी के अंदर रहने पर उसे राहत महसूस होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इकबाल कई-कई दिनों तक तालाब में ही रहता है। उसकी हालत को लेकर लोग भी चिंतित हैं और उसके हाथ-पैरों की त्वचा में बदलाव की बात सामने आई है।

अब स्थानीय लोगों ने इकबाल की विशेषज्ञ डॉक्टरों से पूरी मेडिकल जांच और उचित इलाज कराने की मांग की है। हालांकि, आखिर पानी में रहने से उसे राहत क्यों मिलती है और जमीन पर आते ही जलन क्यों होती है, इसका स्पष्ट चिकित्सकीय कारण अभी सामने नहीं आया है।