झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन के बीच आज यानी 11 अगस्त को बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। सोमवार को विधानसभा घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की

अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से देख रही है। इस बीच भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को झारखंड CID ने गिरफ्तार किया है। CID के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 20 हो गई है। खियांगते की गिरफ्तारी JPSC के तीन सदस्यों के इस्तीफे के एक दिन बाद हुई। पूरे मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन और राजनीतिक विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

