धनबाद एनजीओ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन।

धनबाद एनजीओ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन।

धनबाद। धनबाद एनजीओ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मगधेश कुमार ने संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया। नई कार्यकारिणी में पिंकी पासवान, इरफान अंसारी और नीतू तिवारी को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को महासचिव, फिरदौस अफसाना खान को संयुक्त सचिव, बिंदेश्वरी बावरी को सचिव, शिव शंकर यादव, मधु सिन्हा और ललित चौहान को उप सचिव तथा लक्ष्मी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी गठन के मौके पर संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिंहा, **प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यजीत सोनू एवं प्रदेश सचिव भारती दूबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के साथ सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्यजीत सोनू ने कहा कि झारखंड की सभी पंजीकृत संस्थाओं को एक सुव्यवस्थित और मजबूत देशव्यापी एसोसिएशन से जोड़ने के उद्देश्य से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धनबाद इकाई का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गिरिडीह और देवघर में भी कार्यक्रम आयोजित कर जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिंहा ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में एनजीओ कार्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना और उनके कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सावन मिलन में भी विभिन्न गतिविधियां हुईं। इसमें सोनी प्रथम और विभा रानी द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर लक्ष्मी श्रीवास्तव ने एनजीओ कार्यालय के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके लिए प्रदेश सचिव भारती दूबे ने उनका आभार व्यक्त किया। प्रस्तुत है पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से। कार्यक्रम के समापन पर पदाधिकारियों ने संगठन को जिले में और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सामाजिक सेवाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया।