12 सूत्री मांगों को लेकर ECREU का धनबाद में विशाल कन्वेंशन |

12 सूत्री मांगों को लेकर ECREU का धनबाद में विशाल कन्वेंशन |

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लॉईज यूनियन ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर किया विशाल जन कन्वेशन का आयोजन। दिनांक 09 अगस्त 2026 को रेलवे आडिटोरियम स्टेशन रोड धनबाद में E C R E U ने अपनी मांगो को लेकर एक विशाल कन्वेंशन का आयोजन किया जिसके मुख्य नारा ही था NPS गो बैक एंड OPS कम बैक। सभा की अध्यक्षता राजेश कुमार ने किया ,मंच का कुशल संचालन शाखा सचिव विनोद कुमार एवं केंद्रीय संगठन सचिव कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह जी थे। इनकी प्रमुख मांगे इस प्रकार है 1. NPS/UPS रद्द करो और पुरानी पेंशन (OPS) बहाल करो। 2. बोनस का भुगतान सातवें वेतन आयोग के आधार पर रु0 46157 किया जाय। 3. नए चारों श्रम कानून रद्द करों एवं पुराने श्रम कानून अविलंब लागू करों।

4. हवें वेतन आयोग की रिपोर्ट अविलंब लागू करो 01.01.2026 से प्रभाव, फिटमेंट फैक्टर न्यूनतम 3. 33 के अनुसार न्यूनतम वेतन 60,000 करो। 5. (1) सभी रिक्तियों पर अविलंब रिक्रूटमेंट कर बहाली किया जाय (ii) नए कार्यों ट्रेनों की अधिकतम संख्या / उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप नए पद का सृजन एवं उनके अनुकूल रिक्रूटमेंट किया जाये (iii) रेलवे के कार्यों को निजी कम्पनी को सौंपने के बजाय उन कार्यों को रेलकर्मी से कराया जाय एवं आउट सोर्सिंग ठेका कर्मियों की जगह उचित संख्या में बहाली लिया जाय। ड्यूटी आवर्स 8 घंटे का कड़ाई से पालन किया जाय। 6. 7. LDCE ओपेन टू ऑल एवं ट्रैक मेंटेनर एवं लाइन कर्मचारियों के लिए जीवन रक्षक डिवाइस दिया जाय। 9 8. सभी मंडल रेल अस्पतालों में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा, जाँच एवं अल्ट्रासाउण्ड के साथ-साथ चिकित्सक समस्त उपकरण उपलब्ध कराया जाय। महिलाओं के लिए रेलवे सहित सार्वजनिक उपक्रमों में कॉमन रूम एवं स्पेशल छुट्टी लागू करो। 10. रेलकर्मी के माता-पिता को मेडिकल एवं अन्य जरूरी सुविधा बहाल करो। वापसी सुनिश्चित करायी जाय। 11. रनिंग स्टाफ के लिए निर्धारित कार्यप्रणाली का कड़ाई से पालन एवं 36 घंटे के अन्दर मुख्यालय 12. ट्रैक मशीन स्टाफ सहित असिस्टेंट लोको पायलट एवं TRD स्टाफ को रिस्क अलाउंस दिया जाय। प्रस्तुत है पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।