बड़कागांव में एनटीपीसी बादम कोल प्रोजेक्ट का ग्रामीणों ने विरोध |

बड़कागांव में एनटीपीसी बादम कोल प्रोजेक्ट का ग्रामीणों ने विरोध |

बड़कागांव प्रखंड के एनटीपीसी बादम कोयला खनन परियोजना एनटीपीसी लिमिटेड अन्तर्गत अंचल बड़कागांव मौजा-बादम अम्बाजीत एवं फुलांग में भू अर्जित एवं भूमि का मुआवजा भुगतान हेतु दिन शनिवार को जिला भू-अर्जन शाखा का पत्रांक 1419 आदेश के आलोक में अंचलअधिकारी एवं जिला भू अर्जन कर्मी के समक्ष अंचल कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें बादम,अम्बाजीत एवं फुलांग गांव के ग्रामीण रैयत शामिल हुए। जमीन देने के फैसले से ग्रामीण नाराज दिखे, ग्रामीण रैयतो ने विरोध जताते हुए बैठक को रद्द कर दिया। रैयतो को कहना है कि बिना ग्राम सभा किए आगे की प्रक्रिया कैसे बढ़ा। रैयतो द्वारा यह भी कहा गया कि हमलोग किसी भी कंपनी को अपना जमीन नही देंगे। बेगर ग्रामसभा किए बिना मुवावजा भुगतान नही करे। उपरोक्त सुझाव के साथ पत्रांक 1419 आदेश का भंग किया जाता है। विकास महतो ने कहा कि ग्रामीण एकजुट हैं।