केरेडारी में स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का हुआ शुभारंभ |

केरेडारी में स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का हुआ शुभारंभ |

हजारीबाग। केरेडारी स्थित एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सक्षम आजीविका मिशन के तहत एक नए स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन महाप्रबंधक इन्फ्रा पवन कुमार रावत ने किया।

इस मौके पर परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी और सक्षम आजीविका मिशन से जुड़ी लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। यह यूनिट परियोजना प्रभावित और आसपास के गांवों की ग्रामीण महिलाओं के लिए वैकल्पिक और टिकाऊ आजीविका का नया अवसर देगी। स्वचालित तकनीक से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आय का स्थायी स्रोत मजबूत होगा।

एनएमएल ने अगस्त 2025 में मशरूम उत्पादन कार्यक्रम शुरू किया था। तब से लाभार्थियों को मशरूम उत्पादन, देखभाल और संबंधित कामों का प्रशिक्षण दिया गया है। यह पहल स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।

कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने एनएमएल के सहयोग के लिए आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि सक्षम आजीविका मिशन के माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम किया जा रहा है।