‘झारखंड में पेपर लीक नहीं हुआ’— स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दावा |

‘झारखंड में पेपर लीक नहीं हुआ’— स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दावा |

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “यह गुजरात या बिहार नहीं, बल्कि झारखंड है। यहां कोई पेपर लीक नहीं हुआ है।” CBI जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि विपक्ष बेवजह माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां ऐसे मामलों में कितनी कार्रवाई की गई। मंत्री ने संकेत दिया कि सरकार इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है और विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए इसे मुद्दा बना रहा है। दूसरी ओर, JPSC-JSSC अभ्यर्थी और विपक्ष लगातार भर्ती प्रक्रिया की CBI जांच की मांग कर रहे हैं, जिससे इस मुद्दे पर सियासी बहस तेज बनी हुई है।