ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित |

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया में इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित |

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया के विद्यालय परिसर में मंगलवार, 5 अगस्त 2026 को “इन्वेस्टीचर सेरेमनी” का आयोजन बड़े गर्व और उत्साह के साथ किया गया। इस समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूरे विद्यालय का ऑडिटोरियम विद्यार्थियों, शिक्षकों और सम्मानित अतिथियों से खचाखच भरा हुआ था। इस वर्ष के लिए निम्नलिखित छात्र-छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई: स्कूल हेड बॉय: सौरव कनौजिया स्कूल हेड गर्ल: सना हैदर वाइस हेड कैप्टन: फरहान अख्तर स्पोर्ट्स कैप्टन: प्रियांशु कुमार

कल्चरल कैप्टन: मरियम तहरीम डिसिप्लिन कैप्टन: अभिनव कुमार सिंह हाउस कैप्टन: मारिया हाउस: शाहिद खान रूसो हाउस: दिव्यांशु कुमार रजक फ्रोबेल हाउस: समीर पंडित पेस्टालॉजी हाउस: जायद खान समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. खालिद और चेयरपर्सन डॉ. निखत परवीन ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चांदनी त्रिगुणाइत ने सभी कैप्टन्स को बैज प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व के गुणों के साथ विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि “नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मुझे विश्वास है कि हमारी नई छात्र परिषद विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और समूह फोटो के साथ हुआ।