रांची के बारीयातू स्थित सरकारी फार्मेसी संस्थान के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह ₹12,000 स्टाइपेंड दिए जाने की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक विचार करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों के हितों को

ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेगी। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया और स्टाइपेंड की व्यवस्था होने से फार्मेसी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

