जी हां अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और महासचिव जीतेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर एक नहीं,दो नहीं बल्कि 109 अधिवक्ताओं ने जिनमें महिला,पुरुष,तरुण,वयस्क,सभी उम्र के के अधिवक्ता शामिल थें, आज दिनांक 3 अगस्त दिन सोमवार को सिर्फ धनबाद ही नहीं बल्कि कतरास , आसनसोल, बोकारो जितना दूर दूर से आए अधिवक्ताओं ने धनबाद बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि धनबाद बार एसोसिएशन की अनुशासन,एकता , अभिभावक तुल्य पदाधिकारियों का स्नेह ,परस्पर सहयोग,कुशल मार्गदर्शन

और और सफल संचालन से प्रभावित होकर उन्होंने ,धनबाद बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की है। इसके पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी महासचिव जीतेंद्र सिंह उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें और नये सदस्यों का स्वागत करते हुए,धनबाद बार एसोसिएशन के नियम और कायदे कानून के विषय में समझाया फिर एक एक कर मंच पर बुलाया और टाई और कानून की किताब देकर सम्मानित किया अधिवक्ताओं ने उनके पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

