मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पाकुड़ मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 81/20 में मारपीट के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में वारंटी जियाउल शेख (पिता– अब्दुल रहमान), निवासी ग्राम जुगीगुड़िया को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी है और फरार वारंटियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

