इंडोनेशिया में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 41 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फेरी में कुल 271 लोग सवार थे। यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से साउथ सुलावेसी के मकासर जा रहा था, तभी मदुरा द्वीप के पास उसमें अचानक आग लग गई। आग लगते ही फेरी में अफरा-तफरी

मच गई और यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें, कोस्ट गार्ड और मेडिकल दल मौके पर पहुंचे। कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पिछले साल भी इंडोनेशिया में इसी तरह फेरी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई थी।

