उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला। मंच पर एक छोटी बच्ची ने “मोदी है तो मुमकिन है” गीत गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी प्रशंसा की गई, जिसे सुनकर सीएम ने तालियां बजाकर बच्ची का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि Gen-Z विकसित भारत के स्वर्णिम भविष्य की कर्णधार है।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है, जो देश की सबसे बड़ी ताकत है। सीएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सिर्फ सपने देखने वाली नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने वाली पीढ़ी है। उन्होंने युवाओं के उत्साह, नए विचार और नवाचार की भावना की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।

