दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए |

दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए |

पाकुड़ पुलिस ने अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहले मामले में पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 99/26 (सामूहिक दुष्कर्म/गैंगरेप) के तीसरे अभियुक्त मिमासाद शेख, पिता कयूम शेख, निवासी ग्राम रणडांगा, थाना पाकुड़ मुफस्सिल को गिरफ्तार किया गया।


वहीं दूसरे मामले में माइनिंग केस में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आलोक में जमीर शेख, पिता मजीद शेख, निवासी ग्राम चंद्रपारा, थाना पाकुड़ मुफस्सिल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।