केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इडुक्की और कोट्टायम समेत कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इडुक्की के अडूरमाला में भूस्खलन से एक घर मलबे में दब गया, जिसमें महिला सुमति की मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटे को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं कोट्टायम और वागामोन में भी भूस्खलन की घटनाओं में दो अन्य लोगों की जान चली गई।

भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं, नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। भारत मौसम विभाग ने इडुक्की, कोट्टायम, पथनमथिट्टा, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

