उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर की जा रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। सिगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लहरतारा मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोका। शुरुआती जांच में गाड़ी खाली दिखाई दी, लेकिन जब पुलिस ने गहन तलाशी ली तो वाहन के अंदर बने हाइड्रोलिक सीक्रेट चेंबर का पता चला। इस गुप्त चेंबर से 50 किलो से अधिक

गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह खेप ओडिशा से वाराणसी होते हुए पूर्वांचल में सावन के दौरान सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

