बिहार के गया जी जिले में करीब 6,000 करोड़ रुपये की लागत से एक इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर पटना में उद्योग विभाग और संबंधित निजी कंपनी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। प्रस्तावित स्टील प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 से 15 लाख टन होगी। सरकार

का कहना है कि इस परियोजना से बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य सरकार इसे बिहार के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रही है। परियोजना से जुड़े अन्य पहलुओं पर आगे विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

