तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की रोजगार क्षमता पर चिंता जताते हुए कहा कि कई छात्र नौकरी का आवेदन फॉर्म तक ठीक से नहीं भर पाते। इसी दौरान उन्होंने “क्रिमिनल वेस्ट” शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। विपक्षी दल BRS

और BJP ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग छात्रों और युवाओं का अपमान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री का कहना था कि उनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था और कौशल विकास की कमियों की ओर ध्यान दिलाना है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और विपक्ष सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है।

