नगर थाना पुलिस ने लंबित गैर-जमानती वारंट (NBW) के निष्पादन के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भोंदु शेख उर्फ सलीम शेख, पिता स्वर्गीय हनीफ शेख, निवासी आदर्श नगर, शिवतल्ला, थाना नगर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद

अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

