कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सड़क बंद; कई वाहन फंसे |

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सड़क बंद; कई वाहन फंसे |

उत्तराखंड के धारचूला में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बड़ा भूस्खलन होने से यात्रा प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, टिंटोला के पास पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंस गए हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद जिला प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुट गई हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है।