झारखंड के बहुचर्चित ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ के तहत गिरफ्तार 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच नक्सलियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। धनबाद पहुंचने के बाद सभी को सबसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया। सुरक्षा

के मद्देनज़र अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था। कैदी वाहन के साथ कई पुलिस वाहन और बड़ी संख्या में जवान तैनात रहे। मेडिकल जांच के दौरान सभी आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे और किसी को तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

