कर्नाटक के उडुपी से बीजेपी विधायक यशपाल सुवर्णा के विवादित बयान को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि विधायक ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ नफरत भरी, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी की है। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल

गांधी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए यशपाल सुवर्णा ने एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और विवादित बयान दिया था। कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधान परिषद सदस्य मंजूनाथ भंडारी ने शिकायत में कहा कि इस भाषण का वीडियो प्रमाण उपलब्ध है और मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस शिकायत के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

