झारखंड में सड़क सुरक्षा और प्रशिक्षित चालकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रांची स्थित मंत्रालय में परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह अत्याधुनिक संस्थान जमशेदपुर में स्थापित होगा। कार्यक्रम में सभी जिलों के उपायुक्त और जिला परिवहन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इसी दौरान जिला परिवहन कार्यालय द्वारा

आयोजित विशेष ड्राइविंग लाइसेंस अभियान की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत 963 लर्नर लाइसेंस, 183 फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस और 23 हेवी मोटर वाहन लाइसेंस जारी किए गए। उपायुक्त मेघा भारद्वाज और जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने 10 लाभुकों को फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस भी वितरित किए।

