महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 13 साल की बच्ची की जान चली गई। अमृतनगर स्थित 38 साल पुरानी फैय्याज अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल की गैलरी का स्लैब अचानक पहली मंजिल पर गिर गया, जिससे छह लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, TDRF, आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी को

बाहर निकाला। पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 13 वर्षीय आस्मा कादर शेख गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प्रशासन ने पूरी इमारत को खाली करा दिया है। करीब 70 से 80 निवासियों को अस्थायी रूप से नगर निगम के स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

