बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने पटना के सब्जीबाग इलाके में रोड शो और जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज भाईचारा

खतरे में है और समाज को एकजुट रखने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन के उम्मीदवार को भरपूर समर्थन मिल रहा है। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे इलाके में चुनावी माहौल देखने को मिला। बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

