बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का हालचाल जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया। नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों से बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों में

सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की भी अपील की। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, लोक प्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास और जनसेवा को लेकर संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

