झारखंड ऑफिसर्स एंड टीचर्स एम्प्लॉय फेडरेशन यानी JHAROTEF के आह्वान पर हजारीबाग समेत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में प्रारंभिक शिक्षकों को MACP का लाभ नहीं देने के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। लंच आवर के दौरान शिक्षकों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर आदेश की प्रतियां जलाईं और “शिक्षक भी हैं सरकारी MACP के

अधिकारी” के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष रंजीत वर्मा ने कहा कि संगठन संवाद और समन्वय में विश्वास रखता है तथा उम्मीद है कि राज्य सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी। जिला सचिव किशोरी महतो ने भी सरकार से शिक्षकों की मांग मानने की अपील की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि MACP लाभ बहाल नहीं किया गया तो पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
