बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार रविवार को वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। नीतीश कुमार ने परिसर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उनके दौरे के दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में

सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने भी उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार का यह दौरा ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व वाले वैशाली क्षेत्र को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।

