रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चान्हो थाना क्षेत्र में अप्रैल 2026 के दौरान अलग-अलग तारीखों पर हुई चोरी की घटनाओं की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले जियो कंपनी में काम कर चुके थे, जिससे उन्हें टावरों में लगे कीमती उपकरणों की पूरी जानकारी थी। चोरी किए गए सामान को वे एक कबाड़ी को बेच देते थे, जिसे भी

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 33 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कार, करीब 95 फीट केबल, टावर की आरएम मशीनें, बैटरी चार्जिंग मशीन और पांच टावर बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

