धनबाद विधायक राज सिन्हा और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने लगाया दुर्लभ ‘लक्ष्मीतरु’ का पौधा। कोयला नगर स्थित पवित्रम सेवा धाम में तैयार हो रही है ‘औषधि वाटिका’, देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए दुर्लभ बीज धनबाद,26 जुलाई ,2026 कोयला नगरी धनबाद अब जल्द ही दुर्लभ और जीवनदायिनी औषधियों की खुशबू से महकने वाली है। पवित्रम सेवा परिवार के संस्थापक एवम मुख्य सेवाव्रती अजय भरतिया के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग न

करने, घर से निकलते समय कपड़े का थैला और स्टील की बोतल साथ रखने का सामूहिक वचन लिया। गौरतलब है कि पवित्रम सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाते रहे हैं। नागरिकों से अभियान में जुड़ने की अपील संस्था ने धनबाद के सभी जागरूक नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भावुक अपील की है।

